NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
28-Feb-2020 02:16 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट सत्र के दौरान विधानसभा में ज्यादा वक्त दे रहे हैं। सदन की कार्यवाही जब भोजन अवकाश के लिए स्थगित हुई तब तेजस्वी यादव विधानसभा की कैंटीन में लंच करने पहुंचे। तेजस्वी के साथ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव भी कैंटीन पहुंचे। खास बात यह रही कि तेजस्वी और आरजेडी विधायकों के साथ-साथ जेडीयू के विधायक भी कैंटीन में नजर आए।
विधानसभा कैंटीन में तेजस्वी यादव के साथ जेडीयू के विधायक अशोक सिंह और विनोद यादव भी नजर आए। अशोक सिंह औरंगाबाद के रफीगंज से विधायक हैं जबकि विनोद यादव शेरघाटी से जेडीयू के विधायक। कैंटीन में जदयू विधायकों के साथ तेजस्वी यादव हंसी मजाक करते नजर आए। आरजेडी विधायक शक्ति सिंह यादव, सुदय यादव, विजय प्रकाश भी कैंटीन में साथ साथ मौजूद रहे।
कैंटीन में बैठे तेजस्वी यादव ने चावल दाल के साथ-साथ आलू पनीर की सब्जी का आनंद लिया। तेजस्वी यादव बड़े चाव के साथ पापड़ और सलाद भी खाते नजर आए। तेजस्वी यादव जिस वक्त कैंटीन में बैठकर लंच कर रहे थे उसी वक्त कांग्रेस के विधायक आनंद शंकर भी वहां पहुंच गए। काफी देर तक तेजस्वी और तेजप्रताप के साथ इन विधायकों का हंसी मजाक करने का सिलसिला चलता रहा।