सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
18-Jan-2021 11:55 AM
PATNA : बिहार विधान परिषद की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में आज एनडीए की तरफ से शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने नामांकन किया. यह दोनों सीटें बीजेपी कोटे की हैं लेकिन एक सीट पर बीजेपी ने अपनी सहयोगी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को विधान परिषद भेज रही है. बीजेपी उम्मीदवार सैयद शाहनवाज हुसैन के साथ-साथ मुकेश सहनी ने आज उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
दोनों उम्मीदवारों के नामांकन के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल समेत पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहें.
बता दें कि विधान परिषद की 2 सीटें पिछले दिनों खाली हुई थीं. एक सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा चले जाने के कारण और दूसरी सीट पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा के विधायक बनने के कारण खाली हुई थी. सुशील मोदी की सीट का कार्यकाल अभी 4 साल और बचा हुआ है और इस सीट पर शाहनवाज हुसैन विधान परिषद भेजे जाएंगे. जबकि विनोद नारायण झा वाली सीट का कार्यकाल करीबन डेढ़ साल तक बाकी है और इस सीट से बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को विधान परिषद भेज रही है.