ब्रेकिंग न्यूज़

ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार

विधान परिषद में भी विपक्ष का प्रदर्शन, राबड़ी देवी के नेतृत्व में अग्निपथ का विरोध

विधान परिषद में भी विपक्ष का प्रदर्शन, राबड़ी देवी के नेतृत्व में अग्निपथ का विरोध

28-Jun-2022 12:06 PM

PATNA : बिहार विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद में भी आज विपक्ष का एक बार फिर से हंगामा देखने को मिला है. मानसून सत्र के तीसरे दिन विपक्ष के तेवर अग्नीपथ योजना को लेकर खड़े नजर आ रहे हैं. विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी के सदस्यों ने विधान परिषद पोर्टिको में प्रदर्शन किया है.


विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन में भी आरजेडी के विधान पार्षद अग्नीपथ योजना को लेकर विरोध जताते नजर आए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी खुद इस विरोध का नेतृत्व करती नजर आई हैं. इस दौरान राबड़ी देवी हाथों में पोस्टर लिए विरोध कर रही थी. पोस्टर पर लिखा था, कहां है मेरा रोज़गार? साथ ही उसपर छोटी अक्षरों में यह भी लिखा हुआ था कि बेरोज़गारी से देश का नौजवान कब तक जूझता रहेगा? दर दर युहीं कब तक भटकता रहेगा. राबड़ी देवी ने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए कहा कि जिन छात्रों को विरोध करने के लिए जेल में बंद कर दिया गया है, उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए.


राबड़ी देवी ने कहा कि मुझे पता है सरकार ने जो योजना लागू किया है, उसे वापस नही लेगी, लेकिन जिन निर्दोष छात्रों को जेल में बंद किया गया है उसे कम से कम छोड़ दे. साथ ही कई ऐसे छात्र हैं, जिनके खिलाफ बेवजह FIR दर्ज कराई गई है, उसे भी वापस लिया जाए.