ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

विधान परिषद में विपक्ष का कार्यस्थगन प्रस्ताव नामंजूर, कांग्रेस ने PMCH तो RJD ने कानून व्यवस्था पर चर्चा की रखी मांग

08-Jul-2019 02:48 PM

By 3

PATNA : पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों पर उनके एचओडी द्वारा एक खास दवा कंपनी की दवा लिखे जाने के लिए दबाव बनाए जाने का मामला विधान परिषद तक जा पहुंचा। कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने इस मामले को सदन में उठाते हुए कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया। हड़ताल और उसके कारण पर चर्चा के लिए कांग्रेस की तरफ से विधान परिषद में कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन कार्यकारी सभापति ने इसे नामंजूर कर दिया। कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों के तरफ से की जा रही बार-बार स्ट्राइक को गंभीर बताते हुए आरोप लगाया कि मेडिकल पीजी के छात्रों को एचओडी ने केवल इसलिए एग्जाम में फेल कर दिया क्योंकि वह एक खास दवा कंपनी की दवाएं लिखवाना चाहते थे। राज्य में गिरती कानून व्यवस्था का मुद्दा भी विधान परिषद में आरजेडी की तरफ से उठाया गया। आरजेडी विधान पार्षद सुबोध राय ने सदन में इस पर चर्चा के लिए कार्यस्थगन का प्रस्ताव देते हुए आरोप लगाया कि सरकार बिहार में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रख पाने में पूरी तरह से फेल हुई है। हालांकि कार्यकारी सभापति ने आरजेडी की तरफ से दिए गए इस कार्य स्थगन प्रस्ताव को भी अस्वीकृत कर दिया। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट