ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद

विधान परिषद में शिक्षकों की हड़ताल का मामला उठा, सत्तापक्ष के सदस्यों ने कहा- सरकार वार्ता की पहल करे

विधान परिषद में शिक्षकों की हड़ताल का मामला उठा, सत्तापक्ष के सदस्यों ने कहा- सरकार वार्ता की पहल करे

26-Feb-2020 01:33 PM

PATNA : बिहार में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल का मामला विधानसभा के बाद विधान परिषद में भी खूब गूंजा। सदन के शून्यकाल में इस मामले को सत्तापक्ष के ही सदस्यों ने उठाया। सत्तापक्ष के सदस्य सरकार से आश्वासन चाहते थे कि हड़ताल पर चल रहे शिक्षकों के साथ वार्ता की जाए हालांकि सरकार की तरफ से इस पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया।


बीजेपी के विधान पार्षद नवल किशोर यादव और शिक्षक संघ से जुड़े केदारनाथ पांडे में इस मामले को पुरजोर तरीके से परिषद ने उठाया नवल किशोर यादव ने कहा कि हड़ताल पर चल रहे शिक्षकों के साथ वार्ता की पहल होनी चाहिए बीजेपी एमएलसी ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है और सरकार को पहल करते हुए डेडलॉक की स्थिति चाहिए।


वहीं केदार नाथ पांडे ने कहा कि बिहार में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं शिक्षकों की हड़ताल के बीच करा ली गई लेकिन अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का वक्त है ऐसे में अगर शिक्षकों की हड़ताल खत्म नहीं हुई तो इसका सीधा असर छात्रों के भविष्य पर पड़ेगा।