गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत
03-Mar-2020 01:13 PM
PATNA : बिहार में हड़ताली नियोजित शिक्षकों का मामला आज एक बार फिर से विधान परिषद में उठा. विधान परिषद में शून्यकाल के दौरान बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने यह कहते हुए सनसनी फैला दी थी नियोजित शिक्षकों को सरकार की तरफ से लगातार धमकियां दी जा रही हैं. सरकार के अधिकारी नियोजित शिक्षकों को हड़ताल खत्म करने के लिए डरा और धमका रहे हैं.
नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर नवल किशोर यादव ने एक बार फिर से सरकार के सामने आग्रह किया कि वह हड़ताली शिक्षकों के साथ वार्ता करें. नवल किशोर यादव ने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था और बदले की भावना के तहत सरकार वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को अनुदान भी नहीं दे रही है.
नवल किशोर यादव ने कहां कि हड़ताली शिक्षकों के खिलाफ लगातार एफआईआर दर्ज किया जा रहा है और उनका नियोजन रद किया जा रहा है. ऐसे में बिहार के शिक्षा व्यवस्था का हाल आगे क्या होगा इसका भगवान ही मालिक है.