ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / विधान परिषद में आज : शिक्षकों की समस्या के साथ-साथ वीर कुंवर सिंह...

विधान परिषद में आज : शिक्षकों की समस्या के साथ-साथ वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के वीसी से जुड़ा मामला भी उठेगा

05-Mar-2021 07:22 AM

PATNA : बिहार विधान परिषद में आज शिक्षकों की समस्या पर चर्चा होगी। विधान परिषद की कार्यवाही आज शुक्रवार होनेके कारण सुबह 11 बजे प्रश्नोत्तरकाल के साथ शुरू होगी। सबसे पहले अल्पसूचित प्रश्न लिए जाएंगे और उसके बाद सदन में तारांकित प्रश्नों पर सरकार का जवाब होगा। 


बिहार विधान परिषद में आज कुल 3 ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुलपति की नियुक्ति और उनके कार्यकलाप से जुड़े ध्यानाकर्षण पर सदन में सरकार की तरफ से जवाब दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य के शिक्षकों की अलग-अलग समस्याओं के निदान से जुड़े ध्यानाकर्षण सूचना पर भी सरकार का जवाब होगा। सदन में पहले से लंबित दो ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर भी सरकार जवाब देगी। इसमें पटना और उसके आसपास के इलाकों में बिल्डरों की तरफ से निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं को फ्लैट नहीं देने पर कानूनी कार्यवाई से संबंधित से ध्यानाकर्षण और राज्य में सब्जी बिक्री केंद्र खोलने के लिए जमीन उपलब्ध कराने से जुड़ा ध्यानाकर्षण शामिल है। इन दोनों मुद्दों पर सरकार आज जवाब देगी। 


विधान परिषद में आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बजट पर चर्चा होगी। राजस्व भूमि सुधार विभाग के साथ-साथ श्रम संसाधन और वित्त एवं वाणिज्य विभाग के बजट पर चर्चा और उस पर सरकार का जवाब होगा।