ब्रेकिंग न्यूज़

Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल

विधान परिषद की समितियों का पुनर्गठन, जानिए किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली

विधान परिषद की समितियों का पुनर्गठन, जानिए किसे कौन सी जिम्मेदारी मिली

22-Nov-2022 05:47 PM

PATNA : बिहार विधान परिषद से जुड़ी एक ताजा खबर सामने आ रही है। विधान परिषद की कमेटियों का नए सिरे से पुनर्गठन कर दिया गया है। समितियों के नए अध्यक्ष और उनके सदस्यों से जुड़ी अधिसूचना बिहार विधान परिषद सचिवालय ने जारी कर दी है।


विधान परिषद की आचार समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी जेडीयू के सदस्य प्रोफेसर राम वचन राय के ऊपर आई है। इस कमेटी में उपेंद्र कुशवाहा, मंगल पांडे, नीरज कुमार, सच्चिदानंद राय समेत कुल 7 सदस्य हैं। सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संजीव श्याम सिंह को मिली है। इस कमेटी में दिलीप कुमार जायसवाल, सर्वेश कुमार, राजीव कुमार समेत कुल 7 सदस्य शामिल हैं।वहीं आवास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे बनाए गए हैं। इस कमेटी में प्रेमचंद्र मिश्रा, सैयद शाहनवाज हुसैन, निवेदिता सिंह और महेश्वर सिंह भी सदस्य के तौर पर शामिल हैं।


अधिकार समिति के पदेन अध्यक्ष सदन के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर हैं। इस कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, संजय कुमार सिंह, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, शाहनवाज हुसैन, राम वचन राय और प्रेमचंद मिश्रा को सदस्य बनाया गया है। इसी तरह सदन की नियमावली समिति के पदेन अध्यक्ष सभापति हैं जबकि सदस्य के तौर पर उपसभापति रामचंद्र पूर्वे, राबड़ी देवी, सम्राट चौधरी ,संजय कुमार सिंह, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, अवधेश नारायण सिंह, मदन मोहन झा और राम वचन राय शामिल हैं।


अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद शोएब बनाए गए हैं। पर्यावरण एवं प्रदूषण समिति का जिम्मा वीरेंद्र नारायण यादव को दिया गया है। प्रकाशन समिति के अध्यक्ष संजय प्रकाश। शून्कायल समिति के अध्यक्ष मंगल पांडे, आरक्षण क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामबली सिंह, बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर कुमुद वर्मा बनाई गई हैं। वहीं कांग्रेस एमएलसी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा को पुस्तकालय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। विनोद कुमार जायसवाल को निवेदन समिति का, जनक राम को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जिला परिषद एवं पंचायती राज्य समिति के अध्यक्ष राधाचरण साह, प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के अध्यक्ष नवल किशोर यादव, कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सदन के उपसभापति रामचंद्र पूर्वे बनाए गए हैं।


वित्तीय प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन समिति के अध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, सामान्य प्रयोजन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सुधार समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, दिव्यांग जन कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार और जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा को पर्यटन विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।


नगर विकास समिति का अध्यक्ष संजय सिंह, आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति का अध्यक्ष भीष्म साहनी, राजभाषा समिति का अध्यक्ष अनिल कुमार, वृद्धजन संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, कालाजार एवं अन्य संक्रामक रोग नियंत्रण समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा बनाए गए हैं। वहीं परिसर के पटल पर रखे जाने वाले कागजात संबंधी समिति के अध्यक्ष पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह होंगे जबकि प्रत्यारोप विधान समिति के अध्यक्ष मोहम्मद फारुख, याचिका समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और गैर सरकारी संकल्प समिति के अध्यक्ष गुलाम गौस होंगे।