अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Nov-2020 06:32 AM
PATNA : बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का आज शपथ ग्रहण होगा. परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह नवनिर्वाचित सदस्यों को आज शपथ दिलाएंगे. बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षण निर्वाचन क्षेत्र से हाल ही में नए सदस्य निर्वाचित हुए हैं और उन्हीं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.
आज दोपहर 12:30 बजे से विधान परिषद सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्री विधायक भी मौजूद रहेंगे. विधान परिषद की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 23 नवंबर से शुरू हो रहे बिहार विधानसभा के सत्र के ठीक पहले नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे.
जिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी उनमें नीरज कुमार, देवेश चंद्र ठाकुर, सर्वेश कुमार, डॉक्टर एनके यादव, प्रोफेसर नवल किशोर यादव, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडे, मदन मोहन झा शामिल हैं. बिहार विधान परिषद के जनसंपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है.