ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / विधान परिषद चुनाव में पहला रिजल्ट आया, कोसी शिक्षक क्षेत्र से जेडीयू के...

विधान परिषद चुनाव में पहला रिजल्ट आया, कोसी शिक्षक क्षेत्र से जेडीयू के संजीव सिंह जीते, गया में बीजेपी के जीवन कुमार आगे

05-Apr-2023 03:52 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में विधान परिषद की पांच सीटों पर रहे चुनाव में पहला रिजल्ट आ गया है. कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के संजीव सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल कर ली है. इस सीट पर मतगणना समाप्त हो चुकी है, जिसमें जेडीयू प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने जीत हासिल की है. संजीव कुमार को 8692 मत मिले. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार को सिर्फ 599 वोट मिले. इस सीट पर कुल 13467 वोट वैलिड पाए गए थे।


उधर, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के जीवन कुमार आगे चल रहे हैं. पहले राउंड की समाप्ति के बाद जीवन कुमार को 2939 वोट मिले थे. वहीं, सीटिंग एमएलसी जेडीयू के संजीव श्याम सिंह को सिर्फ 1604 वोट मिले थे. निर्दलीय अभिराम शर्मा तीसरे स्थान पर थे।


बता दें कि आज विधान परिषद के जिन पांच निर्वाचन क्षेत्रों का चुनाव परिणाम आएगा, उसमे गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं. इस बार विधान परिषद के चुनाव में गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 8, सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 9, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12 और कोसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 7 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं.