बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
12-Jan-2022 02:42 PM
PATNA : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन के अंदर दावेदारी तेज हो गई है. स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है. और इसे लेकर अब्दुल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने एनडीए के अंदर 2 सीटों पर दावा ठोक दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गया और सीतामढ़ी 2 सीटों पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवारों के लिए अपनी मांग रखी है.
हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान में बयान जारी करते हुए कहा है कि एनडीए में तमाम घटक दलों को सर जी चाहिए और इसलिए एनडीए गठबंधन के घटक होने के नाते हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 2 सीट पर उम्मीदवारी मिलनी चाहिए हम प्रवक्ता ने कहा है कि एनडीए के अंदर विधान परिषद चुनाव को लेकर सीट बंटवारे में हो रही देरी ठीक नहीं है और इस पर फैसला जल्द हो जाना चाहिए.
आपको बता दें कि इसके पहले जनता दल यूनाइटेड ने विधान परिषद चुनाव में 50-50 के फार्मूले के तहत 12 सीटों पर अपना दावा पेश किया है. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू के लिए आधी सीटों पर दावा रखा है. जबकि बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि सीट बंटवारे पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा. एक तरफ बीजेपी और जेडीयू में सीट बंटवारे को लेकर पहले से ही रस्साकशी जारी है तो वहीं दूसरी तरफ से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपनी तरफ से दावा पेश कर घटक दलों के बीच दावेदारी की सियासत को रफ्तार दी है.