ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / विदेशी महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप, योग सीखने के लिए बुल्गारिया से...

विदेशी महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप, योग सीखने के लिए बुल्गारिया से आई थी बिहार

30-Jul-2023 01:39 PM

By First Bihar

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक विदेशी महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। विदेशी महिला मुंगेर स्थित योग आश्रम में योग कोर्स सीखने के लिए आई थी और पिछले एक महीने से आश्रम में रहकर योग सीख रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। विदेशी महिला की मौत कैसे हुई फिलहाल इसपर संशय की स्थिति है।


दक्षिण पूर्व यूरोप के केंजकेनिया बुल्गारिया के सोफिया शहर की रहने वाली 46 वर्षीय महिला डेनिएला बोगोमिलोवा मोल्चोव्स्का की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत रविवार को मुंगेर में नीलम सिनेमा के पास स्थित सेवायान हॉस्पिटल में मौत हो गई। वह पिछले एक महीने से योगाश्रम में रह रही थी। सुबह बेहोशी की हालत में मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


बताया जाता है कि मृतक विदेशी महिला योग जीवन कोर्स करने के लिए एक महीना पहले बिहार योग विद्यालय मुंगेर आई थी। वह पहले भी दो बार बिहार योग विद्यालय आ चुकी है। पूरे मामले पर योग आश्रम के लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ राजेश कुमार कोतवाली पुलिस के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम विदेशी महिला के शव का पोस्टमार्टम कर रही है।