ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

विदेश से गया पहुंची यूलिया ने शांति का दिया संदेश, रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों के लिए किया पिंडदान

07-Oct-2023 04:19 PM

By First Bihar

GAYA: यूक्रेन से गया पहुंची यूलिया ने शांति का संदेश दिया है। यूलिया ने रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों के लिए गया पहुंचकर पिंडदान किया है। गया के विष्णुपद मंदिर के पास आचार्य लोकनाथ गौड़ ने पूरे विधि विधान के साथ इस कर्मकांड को संपन्न कराया। यूलिया साइकोलॉजिस्ट हैं और यूक्रेन में रहती है।


रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में यूलिया के माता-पिता समेत परिवार के कई सदस्य मागे जा चुके हैं। अभी भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है और पूरे यूक्रेन में अशांति का माहौल है। गया पहुंची यूलिया युद्ध में मारे गये एपने परिजनों और युक्रेन के अन्य लोगों के साथ साथ रूस में मारे गए लोगों के लिए भी पिंडदान कर रही है।


यूलिया जीटो ने बताया कि वह दूसरी बार गया जी में पिंडदान करने के लिए आई हैं। वह बताती है कि पहली बार जब वह गया आई थी, उसे काफी शांति मिली थी। यूलिया गया में रहकर अगले 13 अक्टूबर तक कर्मकांड करेगी। गया पहुंचने के बाद यूलिया ने रूस और यूक्रेन में शांति को लेकर विष्णुपद स्थित भगवान के चरण चिन्ह की पूजा की है।