ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / विदेश जाने के पहले मुंबई एयरपोर्ट पर जैकलीन फर्नांडिस को रोका गया, ईडी...

विदेश जाने के पहले मुंबई एयरपोर्ट पर जैकलीन फर्नांडिस को रोका गया, ईडी ने की पूछताछ

05-Dec-2021 08:01 PM

DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस शो के लिए दुबई जा रही थी तभी मुंबई एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोका गया है। प्रवर्तन निदेशालय के लुक आउट सर्कुलर की वजह से एयरपोर्ट कर्मचारी ने जैकलीन फर्नांडिस को विदेश जाने रोका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी जानकारी ईडी को दी गयी जिसके बाद ईडी की टीम ने जैकलीन से पूछताछ की।


200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ की गयी। ईडी ने कुछ दिन पहले ही जैकलीन को अपने दफ्तर बुलाया था और पूछताछ की थी। मनी लॉड्रिंग का यह मामला सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। जैकलीन की सुकेश के साथ कि एक निजी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस केस के तार सुकेश चंद्रशेखर से शुरू होकर बॉलीवुड की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही तक पहुंची है। 


कुछ दिनों पहले ही प्रवर्तन निदेशालय ने सात हजार पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल और छह अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। जिसमें यह दावा किया गया है कि जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर ने कई महंगे गिफ्ट दिए थे। आज जैकलीन एक शो के लिए विदेश जा रही थी तभी मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें विदेश जाने से रोका गया।