ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: गिरफ्त में आया शातिर बदमाश आकाश, कई जिलों की पुलिस कर...

Bihar News: गिरफ्त में आया शातिर बदमाश आकाश, कई जिलों की पुलिस कर रही थी तलाश

21-Dec-2024 06:59 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देश पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने जिले के कथैया थाना क्षेत्र से कई कांडों के वांछित अपराधी आकाश गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ मुजफ्फरपुर के अलावा पूर्वी चंपारण में भी कई मामले दर्ज हैं।


शातिर बदमाशने बीते दिनों कथैया थाना क्षेत्र के फतेहा गांव में एक कारोबारी से लाखों रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। इसी कड़ी में देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकाश को धर दबोचा। आकाश मूल रूप से मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी आकाश के ऊपर मुजफ्फरपुर के साथ-साथ पूर्वी चंपारण के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह मुजफ्फरपुर और चंपारण में कई घटनाओं को अंजाम के चुका है। अन्य जिलों से भी इसका आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।