मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
10-Jun-2023 12:06 PM
By First Bihar
VAISHALI: गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिहार में अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. शुक्रवार को बिहार के कई हिस्सों में अगलगी की घटना घटी है. वैशाली और मुंगेर में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना से हड़कंप मच गया.
बताया जा रहा है कि वैशाली जिला के पातेपुर थाना क्षेत्र की राघोपुर नरसंडा पंचायत के मुर्तुजापुर डुमरी गांव में खाना बनाने के दौरान लगी आग गई. देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और पूरे टोले को अपनी आगोश में ले लिया. जिससे लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया. इस अगलगी के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया. देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर पूरे टोले को अपनी आगोश में ले लिया. अगलगी की घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है.
स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार की देर शाम पातेपुर थाना क्षेत्र के मुर्तुजापुर डुमरी गांव निवासी मनोज राय के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गयी. आग लगने के बाद महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया. जबतक लोग मौके पर जुटे आग ने भयानक रूप ले लिया था, जो आस पास के लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक घरों को अपने चपेट में ले लिया.