मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
27-Jun-2023 05:15 PM
By First Bihar
VAISHALI: हार्ट अटैक से मौत का मामला आए दिन सामने आ रहा हैं. हाल की के दिनों में देश के कोने-कोने से कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां बूढ़ों से लेकर बच्चों तक की मौत हार्ट अटैक से हुई. ऐसा ही एक मामला बिहार के वैशाली से देखने को मिला. जहां एक तीन साल के मासूम की पलक झपकते सांसें थम गई.
यह घटना मंगलवार को वैशाली में घटी है. बताया जा रहा है कि मासूम अपने मम्मी-पापा के साथ झोपड़ी में लगी आग को छत के ऊपर चढ़कर देख रहा था. तभी मासूम की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई.
बच्चे की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पुल रोड निवासी शशि रंजन के 3 साल के बेटे रिशु कुमार के रूप में हुई गई. वह परिवार के साथ अपने छत से आग की लपटों को देख रहा था. इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, वह बेचैन होकर गिर पड़ा. बच्चे को बेहोश होकर गिरता देख परिजन उसे आनन-फानन में सदर हॉस्पिटल लेकर गए, जहां हॉस्पिटल की इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि हार्टअटैक से बच्चे की मौत हुई है.