बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
20-Mar-2020 04:33 PM
DELHI : सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने वाली राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। वसुंधरा राजे ने खुद इसकी जानकारी एक ट्वीट करके दी है। वसुंधरा राजे ने अपने ट्वीट में कहा है कि कुछ दिन पहले वह दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ लखनऊ गई थी जहां एक पार्टी में कनिका कपूर के साथ वह मौजूद थी। कनिका कपूर कोरोनावायरस से इफेक्टेड पाई गई है लिहाजा इसकी गंभीरता को समझते हुए मैं और दुष्यंत खुद को आइसोलेशन में डाल रहे हैं। वसुंधरा ने कहा है कि हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।
बता दें कि बॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद उन्हें लखनऊ में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बताया जा रहा है कि सिंगर कनिका कपूर कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और उन्होंने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की बात छुपाई थी। इसके साथ ही कनिका लखनऊ में एक पार्टी में भी शामिल हुईं थी। इस पार्टी में कनिका के साथ 100 के करीब लोग मौजूद थे। इन खबरों के बीच यूपी का पूरा हेल्थ डिपार्टमेंट सकते में है।
उसी पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे। कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी लखनऊ की उस पार्टी में शामिल हुई थी जिसमें कनिका कपूर शामिल हुई थी। इसके बाद पूरे राजनीतिक जगत में हड़कंप मचा हुआ है।
कोरोना पॉजिटिव बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ने लखनऊ की बड़ी आबादी को संकट में डाल दिया है। वे 15 मार्च को लंदन से लखनऊ से आई थीं। एयरपोर्ट पर वॉशरूम में छिप कर निकल गईं। हालांकि उनके पिता राजीव कपूर का दावा है कि वह लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रापर स्कैनिंग के बाद ही बाहर निकली थीं। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के नामी सितारा होटल में सौ से ज्यादा लोगों को पार्टी दी। आज उनकी जांच हुई तो कोरोना पॉजिटिव निकलीं। पार्टी में शहर के तमाम अफसर के साथ हाईप्रोफाइल लोग शामिल हुए थे। गैलेंट अपार्टमेंट के लोगों ने डॉक्टरों को सूचना देकर पूरी जानकारी दी।