ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

370 पर आरसीपी के बाद बोले वशिष्ठ : जेडीयू विचारधारा से नहीं हटी, कानून पूरे देश के लिए होता है

13-Aug-2019 10:44 AM

By 7

PATNA : जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के के फैसले पर सीएम नीतीश ने भले ही चुप्पी साध रखी हो लेकिन जेडीयू के दूसरी कतार के नेता लगातार धारा 370 पर केंद्र सरकार के फैसले को स्वीकार करने की बात कह रहे हैं। आरसीपी सिंह के बाद अब जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी धारा 370 के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय जाहिर की है। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि धारा 370 के मुद्दे पर जेडीयू ने अपनी विचारधारा से कोई समझौता नहीं किया। सदन के अंदर जेडीयू ने अपनी बात मजबूती से रखी और लोकतंत्र कि यही खूबसूरती है। वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी आरसीपी सिंह की लाइन पर केंद्र सरकार के इस फैसले को यह कहते हुए स्वीकार किया कि जब कोई कानून बन जाता है तो वह पूरे देश के लिए होता है। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि नए कानून के लिए आम लोगों में जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है।