1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
01-Dec-2023 07:44 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी अनमोल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। सहरसा एसपी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अनमोल यादव के बारे में यह गुप्त सूचना मिली थी कि वह किसी बड़े अपराध को अंजाम देने वाला है।
सूचना मिलते ही उन्होंने विशेष टीम का गठन किया। जिसमें एसटीएफ को भी शामिल किया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और महिषी थाना क्षेत्र के सिसौना पोखर के पास से उसे धड़ दबोचा। अनमोल यादव के पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस बरामद किया गया है।
सहरसा के टॉप 20 अपराधियों की लिस्ट में इसका नाम भी शामिल है। अनमोल सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र के सिसौना निवासी आनंदी यादव का बेटा है। इसने अभी तक कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। वर्षों से वह फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।