ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / वर्दी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी : बिहार पुलिस में...

वर्दी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी : बिहार पुलिस में 67 हज़ार नए पदों का होगा सृजन, इतने पदों पर होगी सीधी बहाली

09-Feb-2023 07:17 AM

By First Bihar

PATNA : वर्दी की चाह रखने वाले युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। बिहार सरकार ने राज्य में पुलिस के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। गृह विभाग ने बुधवार को इसको लेकर संकल्प जारी कर दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, गृह विभाग ने कैबिनेट बैठक के बाद पुलिस के 67 हजार नए पदों के सृजन का संकल्प जारी कर दिया है। इन पदों पर 1 साल में करीब 4182 करोड़ 28 लाख रूपए खर्च का अनुमान लगाया गया है। बिहार पुलिस ने आगामी 3 सालों के अंदर राज्य में 2.56लाख पुलिसकर्मी की जरूरत को पूरा करने का लक्ष्य बनाया है। इसको लेकर इस 67हजार नए पदों के सृजन के बाद 48,477 पदों पर डायरेक्ट भर्ती की जाएगी।


बिहार पुलिस की सीधी भर्ती के तहत 48,777 पदों में से 20 हज़ार 937 पद दरोगा और उसके बराबर होंगे। सिपाही के 22 हज़ार 10 पद, ड्राइवर के 5500 पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके साथ ही इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (डायल 112) का दूसरा चरण लागू करने के लिए 19 हजार 288पद भरे जाएंगे। डायल 112 के लिए  इंस्पेक्टर रैंक में 259, दारोगा के 1829, जमादार के 1218, हवलदार के 2943, चालक हवलदार के 694, चालक सिपाही के 2353 और सिपाही के 9992 पद भरे जायेंगे। इसको लेकर वित्त विभाग और कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 


मालूम हो कि, रजिस्टर जनरल आफ इंडिया को आधार पर बिहार की जनसंख्या अगले तीन साल में करीब 13 करोड़ 22 लाख 65 हजार के पास पहुंच जायेग। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री कई बार कह चुके हैं कि, राज्य में फिलहाल पुलिसकर्मियों की संख्या कम है इसको अधिक बढ़ाने की जरूरत है, इस लिहाजा वो भर्ती को लेकर भी दिशा- निर्देश जारी करते रहते हैं। एक अनुमान के मुताबिक़ राज्य के अंदर साल 2026 तक करीब दो लाख 56 हजार 528 पुलिस कर्मियों की जरूरत होगी। जनवरी 2021 को प्रति एक लाख की आबादी पर पुलिसकर्मियों का राष्ट्रीय औसत 193.95 और बिहार का 116.52 है। इसी को लेकर अब यह फैसला लिया गया है।  वैसे वर्तमान में बिहार पुलिस में स्वीकृत पदों की संख्या एक लाख 52 हजार 274 है।