ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत पर फिर पथराव, उपद्रवियों ने ट्रेन पर फेंके पत्थर; एक बोगी क्षतिग्रस्त

वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत पर फिर पथराव, उपद्रवियों ने ट्रेन पर फेंके पत्थर; एक बोगी क्षतिग्रस्त

13-Apr-2024 12:30 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में एक बार फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की सूचना आ रही है। यहां वंदे भारत को उपद्रवियों का निशाना बनाया है। सासाराम में वंदे भारत पर शरारती तत्वों ने पथराव किया है। इसमें ट्रेन की एक बोगी क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड पर करवंदिया स्टेशन के पास आसामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


जानकारी के अनुसार, वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। यहां घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत ट्रेन जैसे ही करवंदिया स्टेशन के समीप से गुजरी असमाजिक तत्वों ने ट्रेन के बोगी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसको लेकर रेल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आसमाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। 


उधर, बिहार में वंदे भारत पर पथराव की ये पहली घटना नहीं है। साल के शुरूआती जनवरी महीने में ही तीन हफ्तों में वंदे भारत पर चार बार पत्थरबाजी की गई थी। इसके बाद रेल प्रशासन ने कई कदम उठाये थे और ऐसी घटनाओं पर लगाम लगा था, लेकिन एक बार फिर पथराव की घटना सामने आयीं हैं।लगातार हो रही पत्थरबाजी से ट्रेन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वंदे भारत ट्रेन का निर्माण भारत में होता है और देश कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ रही हैं।