पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
13-Jun-2022 11:37 AM
DESK: अब बहुत जल्द वाराणसी के लोग अपने शहर में रहते हुए अंतरास्ट्रीय क्रिकेट का मजा ले पाएंगे. रविवार की शाम भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सचिव जय शाह, केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अचानक काशी पहुंच गये. वाराणसी पहुंचकर उन्होंने चार स्थानों पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए भूमि देखी और इसका निर्णय वह बाद में लेंगे.
प्रदेश सरकार वाराणसी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए अपनी ओर से जमीन की व्यवस्था करेगी की किस जमीन पर बीसीसीआइ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करना चाहिए .जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खेल मंत्री और बीसीसीआइ की टीम लखनऊ से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे जहां उन्होंने भविष्य में बनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम के लिए चयनित जमीनों को देखने की अपनी इच्छा जताई.
उन्होंने आगे बताया की खेल मंत्री और बीसीसीआइ की टीम एक साथ एयरपोर्ट से सीधे उन तीन जमीनों को देखने निकल गये जो पिंडरा तहसील के अंतर्गत आते है. उस जमीं की मौजूदा स्थिति को बताते हुए कहा की उनमें से एक जमीन एयरपोर्ट से कुछ आगे है और वह चारो ओर से बस्ती से घीरी है तो वहीं दूसरी जमीन के पास पेट्रोल डीपो है. इन दोनों जमीन के भ्रमण के बाद वे सभी एक और जमीं देखने पहुंचे जो की राजातालाब तहसील अंतर्गत रिंग रोड के पास स्थित है. जहां उन्हें फ्लाईओवर की बाधा सामने आई। इन सभी जमीनों के संबंध में बीसीसीआइ की टीम समीक्षा कर आगे निर्णय लेगी।वही दूसरी ओर जिलाधिकारी का कहना है की अगर बीसीसीआइ चाहेगी तो वह और भी जमीनों की तलाश कर सकती है. जमीं भ्रमण के बाद सभी दर्शन-पूजन के लिए शहर की ओर प्रस्थान कर गए.
बता दे की अगर वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनता है तो इससे सिर्फ पूर्वांचल ही नहीं बल्कि बिहार तक में रहने वाले खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। इसके साथ ही रोजगार आदि के लिए बड़ा अवसर बनेगा. साथ ही देश में अगर कोई भी क्रिकेट सीरीज का आयोजन होगी तो उसमें से बीसीसीआइ के स्टेडियम में जरूर मैच का आयोजन किया जायेगा. इस स्टेडियम के निर्माण से खेल और रोजगार के कई नए अवसर सामने आयेंगे .
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...