ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / वनांचल एक्सप्रेस में हथियार के बल पर लूटपाट, दर्जनों यात्रियों से लाखों की...

वनांचल एक्सप्रेस में हथियार के बल पर लूटपाट, दर्जनों यात्रियों से लाखों की लूट

05-Jan-2020 10:42 AM

By Gautam Kumar

JAMUI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जमुई से जहां वनांचल एक्सप्रेस में अपराधियों की हथियार के बल पर लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी हथियार भिड़ाकर यात्रियों से लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


हथियार के बल पर लूट
वारदात जमुई जिले के झाझा स्टेशन के पास की है. जहां क्यूल-जसीडीह रेलखंड पर अपराधियों ने ट्रेन में लूटपाट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक रांची से भागलपुर जा रही वनांचल एक्सप्रेस गाड़ी नम्बर 18603 को अपराधियों ने निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि दर्जनों अपराधियों को हथियार का डर दिखकर लाखों की लूट की गई है. यात्रियों ने बताया कि न जब झाझा स्टेशन से खुली तो 10-12 की संख्या में लुटेरों ने S1 बोगी में लूटपाट मचाया. 


दो लुटेरे अरेस्ट
पीड़ित यात्रियों ने जमुई जीआरपी में घटना की शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जीआरपी थानाध्यक्ष श्री कांत रजक ने बताया की ट्रेन 11:17 बजे जमुई स्टेशन पर रुकते ही यात्रियों ने दो लूटेरों को धर दबोचा और उन्हें जीआरपी के हवाले कर दिया. मामला झाझा जीआरपी क्षेत्र का होने के कारण गिरफ्तार गणेश दास पिता दल्लू दास और विशुनदेव दास पिता गणेश दास साकिन को झाझा जीआरपी थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद के हवाले कर दिया गया.