अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Oct-2020 12:40 PM
VALMIKI NAGAR: नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर में चुनावी सभा को संबोधित करने हुए एक बार फिर से लालू परिवार पर निशाना साधा. नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव का समय हैं कुछ लोग कुभ बोलते रहते हैं. लेकिन आपलोगों उनके बहकावे में मत आइयेगा.
नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोगों का परिवार का मतलब पति-पत्नी बेटा और बेटी होती है, लेकिन मेरे लिए तो परिवार का मतलब बिहार है. मुझे तो पूरे बिहार के लिए काम करना है.
टूरिस्ट हब बनेगा
नीतीश कुमार ने कहा कि वाल्मीकिनगर को टूरिस्ट हब बनाया जा रहा है. इससे इस क्षेत्र का विकास होगा. एक-एक काम के लिए हमलोग लगे हुए हैं. इस क्षेत्र के विकास के लिए वह पहले भी बहुत सारा काम कर चुके हैं. इस दौरान सभा में मौजूद कुछ लोगों ने कहा कि गन्ना भुगतान और समर्थन मूल्य को लेकर मांग की. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि इन बातों पर चर्चा तो होती रहती है. लेकिन अभी कुछ कहना चुनाव आयोग का गाइडलाइन के खिलाफ होगा. ऐसे में कुछ बोलना ठीक नहीं हैं. फिर आएंगे तो बातें होगी.