ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

वैलेंटाइन डे वीक पर I LOVE YOU कहना युवकों को पड़ा महंगा, युवती की शिकायत पर दोनों बाइक सवार पहुंच गया हवालात

13-Feb-2023 01:42 PM

By First Bihar

DARBHANGA: वैलेंटाइन डे वीक पर बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी चला रही एक युवती को  I LOVE YOU कह दिया। इतना सुनते ही वो आग-बबूला हो गयी और मां और पिता को सारी बातें बतायी जिसके बाद दोनों युवकों को खदेड़कर दोनों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया गया। दोनों युवकों को इस दौरान भारी बेइज्जती का सामना करना पड़ गया। युवती की शिकायत के बाद दोनों युवक हवालात पहुंच गया। महिला ने बताया कि युवक सरकारी नौकरी का धौंस दिखा रहा था। कह रहा था कि हम सरकारी नौकरी करते हैं कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 


मामला बिहार के दरभंगा जिले का है जहां ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी परिसर में वैलेंटाइन डे वीक के दौरान दो युवकों को एक युवती से प्यार का इजहार करना काफी महंगा पड़ गया। दोनों को युवती पहचानती तक नहीं थी। दोनों युवकों ने स्कूटी चला रही युवती को आई लव यू कह दिया। फिर क्या था युवती ने इस बात की जानकारी अपने मम्मी-पापा को दी। फिर क्या था बाइक सवार दोनों युवकों को परिजनों ने आगे बढ़ने से रोका। फिर पूछने लगे कि ऐसी हरकत क्यों की। जिसका जवाब देते हुए दोनों कहने लगा कि हम सरकारी नौकरी करते हैं कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इतना सुनते ही महिला और गुस्सा हो गयी फिर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों को हवालात लाया गया जहां पूछताछ की जा रही है।  


युवती ने बताया कि उसने एक स्कूटी खरीदी थी। यूनिवर्सिटी स्थित मां श्यामा मंदिर में पूजा करने के बाद स्कूटी चलाना सिख रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और आई लव यू कहकर चले गये। स्कूटी पर बैठी युवती ने युवकों को ऐसा कहते सुना लेकिन उस वक्त इसे अनसुना कर दिया। लेकिन कोई रियेक्शन नहीं मिलने से युवकों का मनोबल और बढ़ गया। दोनों युवक फिर लौटकर आए और आई लव यू कहने लगे। इस बार युवती ने अपने परिजनों को यह बात बतायी जिसके बाद दोनों मनचलों को धड़ दबोचा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मनचलों को हिरासत में लिया। फिर दोनों को थाने पर लाया गया जहां पूछताछ की गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।