बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
09-May-2024 09:03 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। लेकिन वही तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान ठनका गिरने से कुल 6 लोगों की जान चली गयी है। वही कई लोग इस दौरान झुलसकर घायल हो गये हैं।
बिहार में गुरुवार को आंधी पानी के दौरान ठनका गिरने से महिला समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही कई लोग इसकी चपेट में आने से झुलकर बुरी तरह घायल हो गये जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के नासी टोला गांव में गुरुवार की सुबह वज्रपात की चपेट में आने से असलम हुसैन के 14 वर्षीय बेटे साबिर आलम और तैयब हुसैन के 12 वर्षीय बेटे सोनू आलम की मौत हो गई। वही पेड़ के नीचे खड़े दो बच्चे भी झुलस गये।
बताया जाता है कि चारों बच्चे सुबह में कोचिंग में पढ़कर अपने घर लौट रहे थे तभी वे तेज आंधी और बारिश में फंस गये। चारों बच्चे एक पेड़ के नीचे जाकर छिप गये। इसी दौरान ठनका पेड़ पर गिर गया। इस हादसे में दो की मौत हो गयी जबकि दो बच्चा बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो का इलाज चल रहा है।
वही पूर्वी चंपारण के केसरिया स्थित मलाही टोला में भी वज्रपात की चपेट में आने से 19 साल की युवती की मौत हो गयी। उसकी पहचान हरेंद्र राय के पुत्र रिंदु कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जलावन निकालने के लिए वो घर से बाहर निकली थी तभी उसके शरीर पर ठनका गिर गया।
जबकि खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के फुदकीचक बहियार में भी ठनका गिरने से 28 साल के दशरथ महतो की मौत हो गई। मृतक की पहचान फुदकीचक पतरोन गांव निवासी सुनील महतो के बेटे के रूप में हुई है। वही अररिया के सिकटी प्रखंड स्थित बरदाहा में भी ठनका गिरने से 35 साल की महिला की मौत हो गयी। इस दौरान उनके पति भी झुलस गये। मवेशियों के लिए महिला घर से घास लाने के लिए निकली थी तभी यह हादसा हो गया। मृतका की पहचान बरदाहा के रहने वाले बुलानंद चौधरी की पत्नी मणिका देवी के रूप में हुई है।
जबकि भागलपुर में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गयी है। इस दौरान एक महिला भी झुलस गई। गुरुवार की सुबह तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान नाथनगर में एक युवक पर ठनका गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। जबकि इसी दौरान एक महिला भी झुलस कर घायल हो गयी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मृतक की पहचान नाथनगर थानाक्षेत्र के मथुरापुर निवासी जगदीश मंडल के 17 वर्षीय पुत्र देवनारायण मंडल के रूप में हुई है। मृतक की मां सीता देवी ने बताया कि देवनारायण गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे शौच के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।
वहीं राघोपुर गांव निवासी मंजिला देवी ने बताया बहू खुशबू देवी भुट्टा छुड़ाने शाहपुर बहियार गई हुई थी और वहां से लौटने के क्रम में करीब आठ बजे वह ठनका की चपेट में आ गई। इस घटना में बहू गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका इलाज गांव के ही एक क्लीनिक में चल रहा है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नाथनगर अंचलाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत युवक के परिजनों को आपदा राहत के तहत मुआवजा दिया जाएगा।