आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
29-Nov-2020 09:17 AM
DESK : कोरोना काल में एक के बाद एक बॉलीवुड से कई बुरी खबरे आई. हमने कई कलाकारों को इस काल में खो दिया. इसमें संगीत की दुनिया की मशहूर जोड़ी साजिद-वाजिद का भी रहा. यह जोड़ी भी 1 जून 2020 को टूट गई और लंबी बीमारी के बाद वाजिद का निधन हो गया.
वाजिद खान के निधन के बाद उनकी पत्नी कमलरुख ने परिवार पर बड़ा आरोप लगाया है. कमलरुख ने सोशल मीडिया पर खुलासा करते हुए बताया कि वाजिद के निधन के बाद उनका परिवार जबरदस्ती इस्लाम धर्म कबूलने के लिए कह रहा है. जहां एक तरफ वे अपने पति के निधन की पीड़ा से बाहर निकल नहीं पाई हैं वहीं दूसरी तरफ वाजिद के परिवार द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है.
कमलरुख ने अपने लेटर में लिखा कि' मैं पारसी थी और वे मुस्लिम थे. हम यूं समझ लीजिए कि कॉलेज स्वीटहार्ट्स थे. यहां तक कि जब हमने शादी की तो स्पेशल मैरिज एक्ट के अंतर्गत की. मैं इस पर अपना अनुभव बताना चाहती हूं कि किस तरह से मुझे इंटरकास्ट मैरिज करने के बाद धर्म के आधार पर भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है. ये बेहद शर्मनाक है. और सबकी आंखे खोल देने वाला है.'
बता दे कि वाजिद खान किडनी की समस्या से पीड़ित थे. उन्हें 31 मई, 2020 को अस्पताल में एडमिट कराया गया और अगले ही दिन यानी 1 जून, 2020 को वाजिद खान का इंतकाल हो गया था.