ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

वैष्णो देवी और काशी विश्वनाथ मंदिर अभी बंद रहेंगे, इन राज्यों ने धर्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी नहीं दी

08-Jun-2020 09:57 AM

DESK : देश के ज्यादातर हिस्सों में आज से अनलॉक फेज वन के तहत धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है लेकिन वैष्णो देवी मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर फिलहाल भक्तों के लिए बंद रहेंगे। देश के कई राज्यों ने धार्मिक स्थलों को फिलहाल बंद रखने का फैसला किया है इनमें महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान और जम्मू कश्मीर शामिल हैं। देश के ज्यादातर राज्यों में आज से धार्मिक स्थल खोल दिए गए हैं लेकिन वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के अंदर कंटेनमेंट जून को छोड़कर बाकी सभी धर्मस्थल खोले जा रहे हैं हालांकि वृंदावन क्षेत्र बांके बिहारी समेत सभी मंदिरों को 30 जून तक बंद रखने का फैसला किया गया है। 


महाराष्ट्र में सभी धार्मिक स्थलों को बंद रखा जाएगा। फिलहाल यहां केवल 10 फीसदी मैन पावर के साथ ऑफिस से खोलने की इजाजत दी गई है। महाराष्ट्र में मॉल भी बंद रहेंगे और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी फिलहाल बंद रहेगा। राजस्थान में भी धार्मिक स्थल फिलहाल बंद रहेंगे लेकिन यहां रेस्त्रां और मॉल को खोल दिया गया है। यूपी के गाजियाबाद में फिलहाल मॉल खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। 


जम्मू कश्मीर में भी धार्मिक स्थल फिलहाल बंद रहेंगे। वैष्णो देवी मंदिर बंद होने के कारण यात्रा भी स्थगित रहेगी। झारखंड सरकार ने भी धार्मिक स्थल और मॉल को फिलहाल बंद रखने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने अनलॉक फेज वन को लेकर जो गाइडलाइन जारी की थी उसमें राज्य सरकारों को भी अधिकार दिया गया था कि वह 8 जून से धार्मिक स्थल, मॉल, रेस्टोरेंट्स खोलने पर फैसला कर सकते हैं। दिल्ली में ज्यादातर धार्मिक स्थल खुल चुके हैं। मंदिरों को सुबह सवेरे ही खोल दिया गया था और वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्त भगवान के दर्शन कर रहे हैं।