ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Vaishali News: शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, NH-122B...

Vaishali News: शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, NH-122B को जाम कर लोगों ने किया हंगामा

10-Dec-2024 05:44 PM

By First Bihar

VAISHALI: वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर चौक स्थित NH-122B को जाम कर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। जंदाहा में ट्रक से शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने शराब माफिया रजनीश कुमार भुल्ला और मुलायम कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों के परिजनों ने जमकर बबाल काटा। 


हंगामे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। वही डायल 112 गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। पथराव में कई पुलिस कर्मी के साथ आस-पास के लोग भी घायल हो गये हैं। 


वही घटना के बाद स्थिति को तनावपूर्ण होता देख एसडीपीओ प्रीतीश कुमार ने खुद मोर्चा संभाला और जाम को हटवाया। वही मौके पर पहुंचे सीओ रत्नेश मोहन ने आक्रोशित लोगों का समझा-बुझाकर शांत कराया। 


शराब माफिया रजनीश कुमार उर्फ भुल्ला की मां का आरोप है कि महनार थाने में पदस्थापित पुलिस अधिकारी विनोद कुमार ने सोए अवस्था में मेरे बेटे को जबरन पूछताछ के नाम पर घर से थाना ले गये। पूछताछ के बाद छोड़ने की बात कहीं गयी थी लेकिन सुबह में पता चला कि जंदाहा पुलिस उसे अपने साथ ले गई। इसी बात से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा मचाया।