Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
08-Nov-2024 05:21 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: जिस छठ घाट पर मां भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रही थी और बेटे की सलामती की मांग कर रही थी। लेकिन होनी को कुछ और ही नसीब था उसी छठ घाट पर इकलौते बेटे की डूबने से मौत हो गयी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के जफर पट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 4 की है जहां तालाब में डूबने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
मृतक की पहचान जफर पट्टी गांव निवासी धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार छठ पूजा के दौरान किशोर पोखर के किनारे खड़ा होकर पूजा देख रहा था। इस दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया। किशोर को पानी में डूबता देख आसपास खड़े स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था और इंटरमीडिएट का छात्र था। घटना के समय उसकी मां छठ व्रत का पालन कर रही थी और सूर्य को अर्क देने के लिए पूजा में सम्मिलित थी। किशोर की मौत हो जाने से पूजा वाले घर में मातम छा गया। किशोर की मौत हो जाने से गांव में मातम का माहौल हो गया।
किशोरकी मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजापाकर थाने की पुलिस ने किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।