Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
04-Oct-2024 10:00 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली के हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर औद्योगिक थाना क्षेत्र के बसंत विहार लाइन होटल के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद भाग रहे ट्रक के ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस ने ट्रक को जब्त किया और चालक को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी है।
मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जढुआ निवासी संजय भगत के 28 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक सौरभ कुमार किसी काम से बाजार जा रहा था। पल्सर बाइक पर सवार सौरव जैसे ही हाजीपुर-पटना मार्ग के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बसंत विहार लाइन होटल के पास पहुंचा तब तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर रखा था। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटी थी। इस संबंध में औद्योगिक थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। ट्रक को जब्त किया गया है वही ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


