Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
26-Sep-2024 03:38 PM
By First Bihar
HAJIPUR: बिहार के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का दावा करने वाली डबल इंजन सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। आए दिन बिहार के अस्पतालों से बदहाली की तस्वीरें सामने आती रही हैं। बदहाली की ताजा तस्वीरें वैशाली के सहदेई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आई हैं, जहां प्रसव पीड़ा से कराह रही दो महिलाओं का मोबाइल की फ्लैश लाइट में डिलीवरी कराई गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, वैशाली के सहदेई में डिलिवरी के लिए आई दो महिलाओं की डिलीवरी मोबाइल की फ्लैश लाइट की रोशनी में कराई गई है। साथ ही प्रसव पीड़ा से कराह रही मरीज़ की जांच भी मोबाइल की रोशनी से की गई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद बिहार की स्वास्थ व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे है। वायरल वीडियो सहदेई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। इस 6 बेड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया गया था।
प्रसव पीड़ा के तड़प रही मरीज सहदेई प्रखंड के नयागांव पश्चिमी तयबपुर निवासी बिपिन राम की पत्नी पार्वती देवी और सहदेई के ही विश्वजीत कुमार की पत्नी राघनी कुमारी हैं। दोनों को देर रात सहदेई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था लेकीन उस समय बिजली गुल थी। मौजूद आशा कार्यकर्ता ने लाइट नही होने की शिकायत चिकित्सा पदाधिकारी से की थी लेकीन जनरेटर चालू नही किया गया।
आशा कार्यकर्ता आशा कुमारी ने बताया कि बीते रात करीब 1:30 बजे बिजली कट गई थी। पेशेंट 1: 45 बजकर मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं और 2:10 पर मोबाइल के टॉर्च जलाकर डिलीवरी कराई गई। उन्होंने बताया कि पानी की भी व्यवस्था अस्पताल में नहीं था। टंकी का पानी खत्म हो चूका था। नीचे से ऊपर पानी लेकर जाना पड़ रहा था। पूरे रात बिजली गुल थी और जनरेटर भी स्टार्ट नहीं किया गया था। मोबाइल की रोशनी में ही मरीजों का देखभाल की जा रही थी।
बिहार में स्वास्थ्य सेवा हुई बदहाल! हाजीपुर में मोबाइल की फ्लैश लाइट में दो महिलाओं की कराई गई डिलीवरी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल,सहदेई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है मामला @mangalpandeybjp @BJP4Bihar @RJDforIndia #Bihar #Biharnews pic.twitter.com/BppKLYhiqh
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 26, 2024