ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

वैशाली में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, ट्रक ड्राइवर के सीट पर बने तहखाने से ढाई क्विंटल गांजा बरामद

05-Oct-2023 09:42 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: उत्पाद विभाग की टीम ने एक ट्रक को पकड़ा है जिसमें से ढाई क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर घाट किनारे से उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि इस दौरान धंधेबाज मौके से भागने में सफल हो गया। बरामद गांजे की कीमत 25 लाख रूपये बतायी जा रही है। 


बताया जाता है कि गांजा तस्कर नाव से इसे ठिकाना लगाने के फिराक में था। लेकिन इससे पहले ही उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त पकड़ लिया। जब्त गांजे को ड्राइवर की सीट के ऊपर बनाए गये केबिन से बरामद किया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर छापेमारी की और इस दौरान जब ट्रक की तलाशी ली गयी तब ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। तलाशी के दौरान पता चला कि चालक की सीट के ऊपर ट्रक में तहखाना बना हुआ है । जिसमें से गांजे की बड़ी खेप बरामद की गयी।


 उत्पाद अधीक्षक विजय शेखर दुबे ने बताया कि बिदुपुर क्षेत्र में होने वाले अवैध शराब और गाजे की तस्करी को लेकर उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई करती रहती है। इसी क्रम में आज गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा तस्कर की बड़ी खेप घाट किनारे से ट्रक के माध्यम से पहुंचेगी और फिर नदी से नाव के माध्यम से इसे अगले ठिकाने तक पहुंचाया जाएगा। इस सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और ढाई क्विंटल गांजा जब्त किया। जब्त गांजे की कीमत 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस ट्रक के मालिक का पता लगाने में जुटी है।