ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / वैशाली में टोल प्लाजा पर युवक ने सरेआम लहराया पिस्टल, टोल टैक्स मांगने...

वैशाली में टोल प्लाजा पर युवक ने सरेआम लहराया पिस्टल, टोल टैक्स मांगने पर धमकी देते हुए दी गालियां, CCTV में कैद हुई घटना

19-Dec-2019 08:28 AM

VAISHALI: पुलिस सूबे में क्राइम कंट्रोल को लेकर लाख दावे कर ले, लेकिन हकिकत कुछ और ही बयां करती है. बदमाश बेखौफ होकर कानून को ताख पर रखते हुए सरेआम हथियार का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं. 

मामला वैशाली के सराय टोल प्लाजा के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 की है. जहां बुधवार की देर शाम टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के लिए सरेआम पिस्टल लहराया. जिसके बाद कुछ देर के लिए टोल प्लाजा पर आफरातफरी मच गई.  

खबर के मुताबिक बुधवार की शाम हाजीपुर की तरफ से आ रही एक कार तीन नंबर लेन से आ रही थी. जब टोल प्लाजा के कर्मियों ने टोल के लिए कार को रोका तो आगे की सीट से एक बदमाश कार से दोनों हाथ में पिस्टल लेकर उतरा और टोल कर्मियों को गाली देते हुए उनपर पिस्टल तान दिया. वहीं कार चला रहा शख्स लगातार उस शख्स को मना कर रहा था पर उसने उसकी भी नहीं सुनी. कुछ देर बाद वह धमकाते हुए कार में बैठकर भगवानपुर की ओर चला गया. बदमाश का सारी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई. खबर के मुताबिर टोल प्लाजा से आगे जाकर बदमाश ने फायरिंग भी की.

घटना की सूचना टोल कर्मी ने पुलिस अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही सराय थाना की पुलिस टोल प्लाजा पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इस बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि कार की पहचान कर ली गई है. युवक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.