मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Jan-2023 09:08 PM
By First Bihar
VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दोस्तों के बीच हुए विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान तीन लोगों को गोली लगी है। घटना वैशाली के महुआ बाजार की बतायी जा रही है। जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि दो युवकों को ही गोली लगी है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार महुआ के पंचमुखी चौक पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में 2 लोग घायल हो गये हैं जबकि एक बाल-बाल बचा। घायल सौरभ कुमार पिता राजेश राय ग्राम सदा पुर महुआ का रहने वाला है जबकि दूसरा सचिन कुमार पिता विजय राय ग्राम सदारपुर महुआ का ही रहने वाला है। वही तीसरा बच्चु कुमार पिता राज नारायण राय घर वाजित पुर थाना बिदुपुर का रहने वाला है। सौरभ कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल रेफर किया गया है अन्य 2 का इलाज अनुमंडल हॉस्पिटल महुआ में चल रहा है।