बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
18-Mar-2024 06:33 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली के करताहा थाना क्षेत्र के घटारो में भीषण चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक हार्डवेयर दुकान में घुसकर करीब 10 लाख रुपए का सामान और 50 हजार रूपया कैश की चोरी कर ली। जिसके बाद मौके से फरार हो गया।
जब दुकान में चोरी की घटना की जानकारी दुकानदार को हुई तब उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। जिसके बाद इस घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने हाजीपुर-लालगंज मार्ग को जाम कर दिया। जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। चोरी की घटना के विरोध में दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया।
जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका। दुकानदारों का आरोप था अपराधी घटना करके निकल जाता है और पुलिस मुकदर्शक बनी रहती है। घटना की सूचना दिये जाने के बाद भी कभी समय पर पुलिस नहीं पहुंचती है।
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बदमाशों ने उनके हार्डवेयर शॉप को निशाना बनाया है। दुकान में घुसकर 10 लाख का सामान और 50 हजार कैश चुरा लिया गया है। इससे पहले भी दुकान में चोरी की घटना को बदमाश अंजाम दे चुके है। बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि आए दिन आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है।
वही नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी कारीगरी की दुकान में सोमवार की शाम पांच के संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने घुसकर कारीगर और मालिक को बंधक बना बनाकर लूट पाट किया। दुकान में रखे कुछ नगद पैसे लूट लिया और लोगों के साथ मारपीट की। दुकान के संचालक मोहमद शमसुद्दीन ने बताया कि भागने के दौरान तीन राउंड फायरिंग किया और भागने में सफल रहा। कारीगर की माने तो घटना के समय कोई भी ज्वेलरी मौजूद नहीं था। अपराधी 5 हजार रुपये लेकर भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी मिलते ही लहेरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।