ब्रेकिंग न्यूज़

IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास

वैशाली में साली को लेकर जीजा फरार, कई दिनों से बना रहा था दबाव

04-Jan-2021 04:06 PM

By Munna Khan

VAISHALI :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक युवक अपनी साली को लेकर फरार हो गया है, जो कई दिनों से ससुराल वालों के ऊपर दहेज़ देने का दबाव बना रहा था. युवक की इस करतूत से उसकी पत्‍नी और ससुराल वाले सकते में हैं. वैशाली पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


मामला वैशाली जिले के तिसिऔता थाना इलाके की है, जहां तिसिऔता गांव में एक जीजा अपनी ही सलाई को लेकर फरार हो गया. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि युवक ने पहले तो अपने ससुर और पत्‍नी पर दहेज के लिए दबाव बनाया और जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो उसने अपनी साली को लेकर फरार हो गया. 


जीजा की इस करतूत को लेकर उसकी पत्नी और ससुर काफी डरे हुए हैं. इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अजयपुरी की बेटी कोचिंग गई थी जो देर शाम तक लौटकर नहीं आई. उसकी खोजबीन शुरू की गई. इसी दौरान जानकारी मिली कि उसके बहनोई राहुल गिरी ने दहेज की खातिर उसका अपहरण कर उसकी हत्या करने की धमकी पत्नी पूजा कुमारी को दी थी. इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है. 


बताया जा रहा है कि महथी धरमचंद गांव के अजय पुरी ने अपनी भतीजी पूजा कुमारी की शादी कुछ महीने पूर्व डभैच गांव के राहुल गिरि से की थी. विवाह के बाद उसका पति अपने घरवालों के साथ मिलाकर दहेज की खातिर उसे प्रताडि़त करने लगा. मांग पूरी करने में असमर्थता जताए जाने पर उसकी बहन को उठाकर जान मार देने की धमकी देने लगा.


पीड़ित अजयपुरी ने अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी तिसिऔता थाना में राहुल गिरी उसकी मां सुनीता देवी, बहन नेहा कुमारी, अरविंद गिरी, रेखा देवी, अजय गिरी, सचिन्द्र गिरी के विरुद्ध दर्ज कराई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.