बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
09-Mar-2020 03:02 PM
VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां बदमाशों ने पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला किया है. बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. होली में शराब के खेप पहुंचाए जाने की खबर मिलते ही पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है. इसी बीच शराब माफियाओं ने पुलिस को ही अपना निशाना बनाया है.
मामला वैशाली जिले के पातेपुर थाना इलाके का है. जहां मालपुर गांव में शराब माफियाओं ने पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की गाड़ी पर पथराव किये गए हैं. जिसमें गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. पुलिस अधिकारी सिचुएशन कंट्रोल कंट्रोल करने में लगे हुए हैं.
मालपुर गांव में इस पुलिस के ऊपर हमले की खबर मिलते ही वरीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में संबंधित डीएसपी को घटना की जानकारी दी गई है. फिलहाल पुलिस टीम पूरी तरह सुरक्षित है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.