ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

वैशाली में महिला थानेदार की पिटाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, दो युवती और एक युवक को भेजा गया जेल

25-Jun-2024 06:52 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली में पुलिस पर हमला करने के मामले में दो युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें जेल भेजने में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रतापतार गांव निवासी आदित्य सिंह की पुत्री विनीता कुमारी बंधन कुमारी और पुत्र विकास कुमार मारपीट का मामला दर्ज करने महिला थाना पहुंचा था।


 महिला थाने में ड्यूटी पर तैनात अपार थानाध्यक्ष द्वारा तीनों को बताया गया कि यह मारपीट का मामला है। संबंधित थाने में मामला दर्ज कराईए। इसके बाद महिला थाना के थानाध्यक्ष से इस दौरान कहासुनी शुरू हो गयी। बात इतनी आगे बढ़ गई कि तीनों महिला थाने के थानाध्यक्ष के साथ मारपीट करने लगे। मामले की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई। 


जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस जेल भेजने में लगी है। वही मारपीट में घायल महिला थाना के थानाध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला थाना के थानाध्यक्ष के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी है। 


इस संबंध में सदर थाना अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया की महिला थाना के अपर थाना अध्यक्ष के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। अपार थाना अध्यक्ष के बयान पर मामला दर्ज कर तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।