ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / हथियार दिखाकर महिला के साथ गैंगरेप, FIR के लिए 2 दिन पुलिस दौड़ाती...

हथियार दिखाकर महिला के साथ गैंगरेप, FIR के लिए 2 दिन पुलिस दौड़ाती रही पीड़िता को

15-Jan-2020 01:29 PM

Vaishali: हथियार दिखाकर दबंगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. जब विधवा महिला शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंची तो पुलिस ने पीड़िता को परेशान किया. यह घटना वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र की है.

केस दर्ज को लेकर दौड़ाती रही पुलिस

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार की रात महिला के साथ चार दबंगों ने गैंगरेप किया. महिला को डराया कि अगर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई तो अंजाम भुगतान पड़ेगा. फिर भी हिम्मत कर के पीड़िता महनार थाना पहुंची. लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने के नाम पर दो दिनों तक उसको दौड़ाया. पुलिस आजकल करती रही. परेशान महिला के परिजन धरना पर बैठ गए. तब जाकर पुलिस ने केस दर्ज किया. 

घर से महिला को जबरन ले गए दबंग

घटना के बारे में महिला ने बताया कि वह अपने घर में सो रही थी. इस दौरान रात में दरवाजा खटखटाया गया. जब खोला तो चारों मेरे घर में घुस गए और मुझे जबरन हथियार दिखाकर सभी घर से बाहर लेकर गए और मेरे साथ गैंगरेप किया. मैं छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने एक न सुनी.   


पुलिस के दावे की खुल गई पोल

 इस घटना से बिहार पुलिस की पोल खुल गई है. कुछ दिन पहले ही बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि पुलिस थाने में बड़ी उदारता के साथ केस दर्ज करती है. जिससे बिहार में केसों की संख्या अधिक होती है. लेकिन उनके दावे को भी विभाग के थानेदारों ने धज्जियां उड़ा रहे है.