Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी
23-Dec-2023 08:33 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली के पौनी हसनपुर गांव में आयोजित गायत्री महायज्ञ का आज समापन हो गया। समापन समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश के प्रचार प्रसार प्रमुख सह मुजफ्फरपुर जिले के संगठन प्रभारी संजय कुमार सिंह शामिल हुए।
गायत्री महायज्ञ के समापन समारोह में उपस्थित पूज्यनीय संतों को अंगवस्त्र देकर संजय कुमार सिंह ने सम्मानित किया। गायत्री महायज्ञ में मौजूद हजारों लोगों के उन्होंने संबोधित किया। गायत्री परिवार के द्वारा मानव निर्माण के लिए चलाए जा रहे कार्यों की संजय सिंह ने तारीफ की। वही अपनी पार्टी लोजपा रामविलास के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन के बारे में भी लोगों को बताया।
इस मौके पर पार्टी के वैशाली प्रखंड प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार ने भी लोगों को सम्बोधित किया। इस समारोह मे वैशाली प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल पासवान, प्रखण्ड उपाध्यक्ष सह समिति सदस्य महेश प्रसाद सिंह, मदरना पंचायत अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार भी मौजूद थे। समारोह मे उपस्थित पूजनीय संत जी के द्वारा संजय कुमार सिंह, डॉ. रजनीश कुमार एवं प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान का माॅ गायत्री चादर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
