ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / वैशाली में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान बोले तेजस्वी, जब...

वैशाली में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान बोले तेजस्वी, जब भी लालू जी एक्टिव होते हैं..तब उन्हें फंसाने की साजिश शुरु हो जाती है

20-Feb-2022 09:54 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली के बिदुपुर प्रखंड में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में हैं और हमारा जो दायित्व है उसे हम बखुबी निभा रहे हैं। वही चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिये जाने और 21 फरवरी को फैसला सुनाए जाने पर उन्होंने कहा कि जब भी लालू जी एक्टिव होते है तब उन्हें फंसाने की साजिश शुरु हो जाती है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि 90 से अब तक देश में इसे छोड़ और कोई घोटाला हुआ ही नहीं है।  90 से अब तक लालू जी को बली का बकरा बनाया जा रहा है। सब कोई जान रहे है यह षड्यंत्र है। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा जब भी लालू जी एक्टिव होते हैं उन्हें फंसाने की साजिश शुरू हो जाती है। 1990 से लगातार उन्हें फंसाया जा रहा है जैसे सिर्फ एक ही घोटाला हुआ इसके अलावा और कोई घोटाला हुआ ही नहीं है। 


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को एक बार फिर कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है। जाहिर है ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव थोड़े विचलित जरूर होंगे। न्यायालय सजा के बिंदु पर सुनवाई करने वाली है जिसे लेकर पूरा लालू परिवार चिंतित हैं।