ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

वैशाली में जहरीली शराब पीने से एक और युवक की मौत!, शादी समारोह में की थी शराब पार्टी

02-Dec-2022 08:13 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले युवक ने एक शादी समारोह के दौरान शराब पार्टी की थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही ह। घटना महनार थाना क्षेत्र के देशराजपुर गांव की है। इससे पहले महनार थाना क्षेत्र में आज ही जहरीली शराब पीने से डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई थी।


मृतक युवक की पहचान देशराजपुर गांव निवासी रामप्रवेश पासवान के 20 वर्षीय बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 30 नवंबर को गांव के ही एक शख्स की शादी थी। राहुल भी उस शादी में शामिल होने के लिए गया था। जहां शराब पार्टी के दौरान उसने शराब का सेवन किया था। देर रात तब वह वापस घर लौटा तो उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। जिसके बाद ग्रामीण डॉक्टरों द्वारा उसका घर पर ही इलाज कराया गया।


इलाज क बावजूद राहुल की हालत में सुधार नहीं हो रही थी। जिसके बाद परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन अभी राहुल को लेकर सदर अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद महनार एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार पंजियार राहुल के घर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की।


इस दौरान मीडिया के सवालों से वे बचते नजर आए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बता दें कि राहुल की मौत के बाद उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नशे में धुत होकर बार बालाओं के साथ ठुमके लगाता दिख रहा है।