ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / अपराधियों ने ड्राइवर को मारी गोली, गाड़ी को ओवरटेक कर बनाया निशाना

अपराधियों ने ड्राइवर को मारी गोली, गाड़ी को ओवरटेक कर बनाया निशाना

18-Jan-2020 09:49 PM

VAISHALI : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां एक बार फिर से बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक ड्राइवर को गोली मारकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके की है. जहां हाजीपुर- मुजफ्फरपुर एनएच- 22 पर बांथू गांव के पास अपराधियों ने एक बोलोरो गाड़ी के ड्राइवर को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी ओवरटेक कर अपराधियों ने ड्राइवर को अपना निशाना बनाया. मिली जानकारी के मुताबिक गोली ड्राइवर के पैर में लगी है. जख्मी चालक को इलाज के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. 


वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. भगवानपुर थानाध्यक्ष के मुताबिक बोलेरो चालक मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रहा था. इस दौरान बोलेरो गाड़ी सवार 4 अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. जख्मी ड्राइवर की पहचान गोरौल थाना इलाके के चितावन पुर गांव के रहने वाले बालदेव राय के बेटे अमिन राय के रूप में की गई है.