पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
03-May-2021 12:45 PM
SARAN : इस वक़्त एक बड़ी खबर सारण जिले से सामने आ रही है जहां जमीन के विवाद में कुछ अपराधियों ने मुखिया के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज़ से इलाके में सनसनी मच गई. इसके बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.
घटना सारण जिले के सोनपुर स्थित परमानंदपुर की बताई जा रही है. मृतक की पहचान परमानंदपुर पंचायत के मुखिया किशोर कुमार राय के बड़े भाई 50 वर्षीय रमेश राय के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, मृतक का गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर कुछ अपराधियों ने आज उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.
इस घटना की जानकारी मिली तो मुखिया के घर पर कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही सोनपुर थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे. सोनपुर के एएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि रमेश राय की गोली मारकर हत्या की गई है. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने परमानंदपुर स्थित फोरलेन के पास रमेश राय को गोली मार दी. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.