RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार Bihar Crime News: मामा घर शादी में आई नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों का सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Crime News: बिहार में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गांवों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करों की तलाश जारी 77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar News: पथ निर्माण विभाग के 27 कार्यपालक अभियंताओं की बल्ले-बल्ले...बनाए गए S.E. लिस्ट देखें...
04-Mar-2024 05:02 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली के राघोपुर में अगलगी की भीषण घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक-एक कर छह घर जलकर खाक हो गया। घटना जुड़ावनपुर बरारी पंचायत के वार्ड संख्या एक की है। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।
घरेलू गैस सिलेंडर के ब्लास्ट करने के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद 6 घर पूरी तरह जल गया। घर में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयावह थी कि इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर फायर बिग्रेड को बुलाया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार शंकर राय के घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट किया था जिसके बाद एक के बाद एक घर में आग लग गयी। कुल 6 घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगली राय, अलख राय, रवि राय, गुड्डू कुमार समेत 6 लोगों के घर को आग ने अपने लपेटे में ले लिया। आग लगने से घर में रखे बर्तन,कपड़ा,अनाज, कैश, जेवरात सहित कई सामान जलकर खाक हो गया। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।