Bihar road accident news : : नशे में एंबुलेंस चालक ने महिला को कुचला, मौत से आक्रोश NEET student case : “ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे...”, नीट छात्रा के परिजनों को धमकी भरा पर्चा मिलने से बढ़ी दहशत, जांच तेज coaching guidelines : पटना कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, छात्र सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस का बड़ा आदेश; अब हर हाल में करना होगा यह काम PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची
15-Feb-2021 01:29 PM
By Munna Khan
VAISHALI : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. बेखौफ बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात वैशाली जिले के सहदेई थाना इलाके की है, जहां डुमड़ी गांव में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बेखौफ बदमाशों ने गेहूं के खेत में पानी पटा रहे एक किसान को गोली मार दी है. गोली लगने से किसान बुरी तरह जख्मी हो गया है. घायल किसान की पहचान सच्चिदानंद सिंह के रूप में की गई है, जो काफी बुजुर्ग बताये जा रहे हैं.
जख्मी हालत में सच्चिदानंद सिंह को इलाज के लिए सहदेई पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. अपराधी मास्क पहनकर आये थे, जिन्होंने हत्या की नीयत से बुजुर्ग किसान को गोली मारी.