ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / वैशाली में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, इलाके में सनसनी

वैशाली में अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, इलाके में सनसनी

15-Jan-2020 09:00 PM

VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस की व्यवस्था बौनी साबित हो रही है. वैशाली में इन दिनों क्राइम पूरी तरह अनकंट्रोल है. इस वक्त एक बड़ी खबर जिले से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू को समेत दो लोगों गोली मार दी है. इसके साथ ही अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर भी जमकर गोलीबारी की है. पुलिस दोनों ही मामलों के छानबीन में जुटी हुई है. 


पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू को अपराधियों ने मारी गोली
पहली वारदात जिले के  राजापाकर थाना इलाके की है. जहां बेलकुंडा गांव में देर शाम पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू को अपराधियों ने गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण पोस्ट ऑफिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली
दूसरी बड़ी वारदात जिले के जंदाहा बाजार की है. जहां मुनेश्वर चौक स्थित पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस दौरान अपराधियों ने योगीबाबा पेट्रोल पम्प के एक नोजल मैन को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.