साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
08-Nov-2023 08:51 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली के नगर थाना अंतर्गत अदलबारी ओम साई कॉलोनी में बाइक सावर अपराधियों ने एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय को गोली मारकर मोटरसाइकिल लूट लिया। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक बिदुपुर थाना क्षेत्र के शिव शंकर शाह के पुत्र सुबोध कुमार बताया गया है। युवक को पैर में गोली मारी गई है। मिली जानकारी के अनुसार डिलीवरी बॉय हाजीपुर की तरफ से डिलीवरी करके अपने ऑफिस हथसर गंज लौट रहा था इसी दौरान अब्दुल बारी में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल लूटने के बाद युवक को गोली मार दी। युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंचे डायल 112 की पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के संबंध में घायल युवक के ऑफिस स्टाफ ने बताया कि वह डिलीवरी करके ऑफिस लौट रहा था इसी दौरान ओम साइ कॉलोनी अदल बारी में एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल लूटने के बाद युवक को गोली मारकर मौके से फरार हो गया।
घटना के संबंध में सदर एडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि एक युवक को गोली मारकर जख्मी किया गया है। गोली मारने के दौरान बदमाशों ने मोटरसाइकिल लूट लिया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।